दुनिया का एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के फल, कीमत उड़ा देगी होश

ये दुनिया अजूबों से भरी हुई है। वैसे तो आप सिर्फ दुनिया के सात अजूबों को ही जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी अजूबे से कम नहीं है। दरअसल, इस पेड़ पर एक साथ 40 तरह के फल लगते हैं, जो अपने आप में एक कौतूहल का विषय है।

0
2814

नई दिल्ली: ये दुनिया अजूबों से भरी हुई है। वैसे तो आप सिर्फ दुनिया के सात अजूबों को ही जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी अजूबे से कम नहीं है। दरअसल, इस पेड़ पर एक साथ 40 तरह के फल लगते हैं, जो अपने आप में एक कौतूहल का विषय है।

बता दें कि इस अलग और खास तरह के पेड़ को अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने तैयार किया है। इस पेड़ को ‘ट्री ऑफ 40’ के नाम से जाना जाता है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं। इस पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ेंदुनिया एक बाजार यहां हर चीज बिकाऊ, पानी बिके बोतल में अब ‘हवा’ के भी दाम चुकाओ

सैम वॉन ऐकेन ने इस पेड़ को बनाने की शुरुआत साल 2008 में की थी। दरअसल, उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे। इस बगीचे को देखकर उन्हें ‘ट्री ऑफ 40’ का आइडिया आया, जिसे उन्होंने तैयार भी किया।

बता दें कि ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत एक ही पौधे में कई तरह के पौधे का विकास किया जा सकता है। इसके लिए पेड़ की एक टहनी कली सहित तोड़कर मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दी जाती है। इसके बाद इस जोड़ पर पोषक तत्वों का लेप लगा दिया जाता है, जिसके बाद इस जोड़ पर एक पट्टी बांध दी जाती है, जिससे धीरे-धीरे ये मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here