UPSC Result 2023 घोषित, यूपी के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

0
688
UPSC Result घोषित, यूपी के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

UPSC Result 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने संघ लोक सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार की परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava) ने पहला स्थान हासिल किया है, ओडिशा के अनिमेष प्रधान ने दूसरा और दिल्ली की अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

आपको बता दें कि इस बार की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण में कुल 1016 ने सफलता हासिल की है, वहीं टॉप 10 में 3 लड़कियां शामिल रही हैं। (aditya srivastava upsc)

लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर काबिज अनिमेष प्रधान ओडिशा के रहने वाले हैं, अनिमेष ने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है और अभी इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं। तीसरा स्थान हासिल करने वाली अनन्या रेड्डी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से भूगोल में स्नातक किया है। (UPSC 2023 Topper)

टॉप 10 (UPSC Result 2023)

रैंक-1 आदित्य श्रीवास्तव
रैंक-2 अनिमेश प्रधान
रैंक-3 अनन्या रेड्डी
रैंक-4 पीके सिद्धार्थ रामकुमार
रैंक-5 रुहानी कुमारी
रैंक-6 सृष्टि डबास
रैंक-7 अनमोल राठौड़
रैंक-8 आशीष कुमार
रैंक-9 नौशीन खान
रैंक-10 ऐश्वर्यमा प्रजापति

टॉप 10 में 3 लड़कियां

संघ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में टॉप 10 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है, पिछले दो साल का रिजल्ट देखने पर पता चलता है की लड़कियां ही टॉप करती हैं। 2022 में इशिता किशोर और 2021 में श्रुति वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here