Parineeti Chopra : शादी के बाद रैंप वाक में दिखा परिणीति का सिन्दूर और चूड़े वाला लुक, ट्रोलर्स के निशाने पर आई

0
1513
Parineeti Chopra

Parineeti Chopra : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री इन दिनों अपनी शादी को लेके काफी सुर्खियों में है। इसी बीच परिणीति का मांग में सिन्दूर लगाये हाथ में चूड़ा पहन कर रैंप वाक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस रैंप वाक में परिणीति का लुक काफी हटके था। क्यूंकि इस बार वो नई दुल्हन के अवतार में नजर आई जिसकी वजह से उन्होंने पब्लिक का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

परिणीति चोपड़ा ने Lakme Fashion Week में रैंप वाक कर सभी का दिल जीता आपको बतादे की पिछले महीने राघव चड्ढा संग शादी कर परीणीति ने सात फेरे लिए थे।

रैंप वाक कर परीणीति ने खींचा सबका ध्यान (Parineeti Chopra)

आपको बता दे की इन दिनों लक्मे फैशन वीक चल रहा है। जिसमे बी टाउन की काफी हसीनाओ ने अपने अलग अंदाज से रैंप वाक कर स्टेज पर आग लगाई इस बार अपने ट्रडिशनल अवतार में और संस्कारी अंदाज़ में परिणीति ने रैंप वाक कर सभी का दिल जीत लिया हाथो में चूड़ा मांग में सिन्दूर देख फैंस अपना दिल हार बैठे।

परिणीति के लुक पर फ़िदा हुए लोग

रैंप वाक में परिणीति ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। और इस आउट फिट को एक्ट्रेस ने दुपट्टे से स्टाइल किया था। मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और हाथो चूड़ा पहन कर परिणीति ने रैंप वाक किया मिनिमल मेकअप के चलते परिणीति के चेहरे पर ग्लो देखने को मिल रहा था। और वो काफी खूबसूरत नज़र आ रही थी।

इस कारन ट्रोल हुई परिणीति चोपड़ा

यूं तो फैंस को परिणीति का ये लुक काफी पसंद आया और लोग उनके इस लुक को काफी तारीफ कर रहे थे। लेकिन कई लोगो को परिणीति का बिंदी न लगाना अच्छा नही लगा। उन्होंने एक्ट्रेस पर सवाल उठाया की सिंदूर लगाना भी अब शो ऑफ हो गया है। यही नहीं कई लोगो ने परिणीति के मोटापे को लेकर भी ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने उन्हें वेट लॉस करने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here