Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन अब कर पाएंगे श्रद्धालु , ‘आस्था ट्रेन’ त्रिपुरा से अयोध्या के लिए हुई रवाना

0
644
Ram Mandir
Ram Mandir

 

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए त्रिपुरा से अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें 6 दिवसीय तीर्थयात्रा है। इस दौरान श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, आपको बता दे कि 1960 रुपये में यात्रियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

 

रामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु 

यह तो सभी देख ही रहे है कि कैसे त्रिपुरा की जनता राम की भक्ति में डूब गई हैं। त्रिपुरा से 483 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे। अगरतला रेलवे स्टेशन से त्रिपुरा की जनता आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर सभी श्रद्धालुओं को विदाई दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में हमलोग अब डूब गए हैं।

उन्होंने भारतीय दर्शन और आस्था के पुनरुद्धार का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को देते हुए कहा कि त्रिपुरा में धार्मिक उत्थान हो रहा है। राज्य की जनता प्रभु श्रीराम के बताए रास्तों पर चल रही हैं। आज त्रिपुरा के लिए गर्व की बात है। यहां श्रद्धालु अयोध्या, रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं।

स्टेशन पर गूंजा जय श्री राम का नारा

रामलला दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु अगरतला रेलवे स्टेशन पर श्री राम की भक्ति में डूब चुकें है। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे के साथ यात्रा का आनंद लिया, आपको बता दे कि 500 साल के संघर्ष के बाद रामलला का भव्य मंदिर बना है। त्रिपुरा से अयोध्या के लिए आस्था नाम की विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जिसमें 6 दिवसीय तीर्थयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, और साथ ही 1960 रुपये में यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

आस्था ट्रेन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचने वाली है, जहां श्रद्धालु अपनी पवित्र तीर्थयात्रा समाप्त करके 19 फरवरी को त्रिपुरा लौटने से पहले राम मंदिर में पूजा करेंगे और भगवान रामलला की मूर्ति से आशीर्वाद लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here