Pakistan में भारी बारिश का कहर, 8 बच्चों समेत 27 की मौत, पढ़ें

0
603

Pakistan: पाकिस्तान में आई तेज आंधी और बारिश की वजह से पाकिस्तान में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में शनिवार को आई आंधी और तूफान की वजह से कई लोग अपने घरों से विस्थापिक होकर सुरक्षिक जगहों पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि कम से कम 12 लोग अपने ही घरों की दीवार और छत गिरने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए है। पेड़ उखड़ चुके हैं, बिजली के पोल टूट चुके हैं। ऐसे में बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। शरीफ ने अधिकारियों को अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से मद्देनजर पहले से आपातकालीन उपाय करने का आदेश दिया। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ‘गंभीर और तीव्र’ चक्रवात देश के दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और उसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा चक्रवात

पिछले साल पाकिस्तान में गर्मियों में मानसूनी बारिश हुई, जिसने देश के एक तिहाई हिस्से को पानी में डुबो दिया था, जिससे 20 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था और 1,700 से अधिक लोग मारे गए थे। इस बीच अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एक चक्रवात अरब सागर से पाकिस्तान और भारत की ओर आ रहा है।

वही 2022 में भी पाकिस्तान में भीषण बाढ़ आई थी जिसमें पूरे देश का करीब एक तिहाई हिस्सा ही बचा था बाकि जगहों पर बाढ़ का पानी भर गया था। आपको बता दें कि इस दौरान भी पाकिस्तान में सैकड़ो लोगों की जान चली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here