उत्तर प्रदेश में डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी।

एक दूल्हे के घर वाले बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में उसकी दुल्हन की अर्थी उठ गई।

0
1045
Uttar Pradesh News
एक दूल्हे के घर वाले बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में उसकी दुल्हन की अर्थी उठ गई।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर क्षेत्र में रविवार को एक दूल्हे के घर वाले बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में उसकी दुल्हन की अर्थी उठ (Uttar Pradesh News) गई। शादी के दिन दुल्हन की मौत की खबर सुनकर दूल्हा समेत उसके परिवार को जोर का झटका लगा। खबर सुनते ही दूल्हा बेहोश हो गया। जिस घर में शादी का माहौल था वहां मातम छा (Uttar Pradesh News) गया। 

सुशील मोदी की राह पर आई आंच, सामने आया इस प्रत्याशी का नाम!

आपको बता दे, खड्डा थाना क्षेत्र के घनौजी आबादकारी गांव केर निवासी उदयभान के बड़े बेटे (Uttar Pradesh News) और प्रकाश कुशवाहा की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कठिनाई ऊंचा टोला निवासी श्री नारायण की बेटी माया से 29 नवंबर को होने वाली थी। माल की बहुत ही धूमधाम से 26 नवंबर को माया के परिवार ने नेम प्रकाश का तिलक किया था।

दुल्हन माया अपने भाई के साथ उस दिन शादी का सामान खरीदने पकड़ियार बाजार की तरफ गई थी। ब्रेकर पार करते ही माया बाइक से नीचे गिर गए और घायल हो गई। ठीक होकर वह अपने घर आ गई। शनिवार को लड़का और लड़की दोनों के घर में हल्दी की रसम की गई थी। बरात में शामिल होने वाले मेहमान  खाना खाकर सो गए थे। 

यूपी में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

सुबह 4:00 बजे अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई (Uttar Pradesh News) और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। खास बात ये है कि दूल्हे के घरवाले पर जाने की तैयारी में लगे हुए थे उसी बीच दुल्हन की मौत की खबर मोबाइल पर मिलते ही उनके होश उड़ गए। दोनों घरों में मातम छा गया था।दूल्हे के घर वाले शादी और विदाई की तैयारी की जगह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुल्हन के घर पहुंचे।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here