एशिया कप हाथ से जाना नहीं चाहिए…शाहीन ने लंदन से नसीम शाह और हारिस राउफ को किया मोटीवेट

0
323

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में फाइनल पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार पाकिस्तानी टीम मानी जा रही है। पाकिस्तान ने सुपर-4 में टीम इंडिया को हराकर ये दावेदारी और भी मज़बूत कर ली है। जबकि भारत में बचे हुए दो मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ हैं। चोट के चलते शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

अफरीदी एशिया कप की शुरुआत में पाकिस्तानी टीम से जुड़े थे लेकिन उन्हें लंदन में रिहैब के लिए रवाना होना पड़ा। लंदन से वीडियो कॉल के जरिए उन्होंने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हारिस राउफ और नसीम शाह से बात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अफरीदी ने वीडियो कॉल के जरिए दोनों गेंदबाजों का हौसला बढ़ाया और साथ ये भी कहा कि एशिया कप हाथ से जाना नहीं चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को एशिया कप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत से जीतने के बाद पाकिस्तान की राह तो पहले ही आसान हो चुकी है अब भारत को अपनी जगह बनाने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फ़िलहाल भारत के पास अपने आप को साबित करने के दो बेहतरीन विकल्प हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here