IPL 2022 News: मुंबई टीम की ऐसी सबसे बड़ी गलती, जिस पर अब कर रहे पछतावा

0
378
ipl 2022
ipl 2022

IPL 2022 का सीजन अब समाप्त हो गया है. सीजन को लेकर बहुत से सही और गलत फैसलों पर अब पछतावा हो रहा है. सबसे ज्यादा पछतावा मुंबई इंडियंस Mumbai Indians को हो रहा है. क्योंकि साल 2022 के सीजन में मुंबई ने हार्दिक पंड्य़ा Hardik Pandya को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस Gujarat Titans के कप्तान बने. आखिर में गुजरात टाइटंस GT को चैंपियन बना दिया. इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या Krunal Pandya को लखनऊ सुपर जायंटस LSG ने खरीद लिया. इस सीजन में लखनऊ ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

मुंबई का हुआ बुरा हाल

वहीं, मुंबई इंडियंस MI का पंड्या बंधुओं के बिना बुरा हाल हुआ. मुंबई इंडियंस MI इस बार आईपीएल IPL 2022 की प्वाइंट टेबल Point Table में दसवें नंबर पर रही. पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस Mumbai Indians का यह आईपीएल इतिहास में सबसे बुरा प्रदर्शन था.

6 साल तक मुंबई के साथ खेलें पंड्या बंधु

जानकारी के लिए बता दें कि पंड्या बंधुओं ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी. दोनों भाई करीब 6 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे, लेकिन इस सीजन में यह साथ टूट गया. पंड्या बंधुओं के जाने से मुंबई इंडियंस को मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर्स की कमी खली. जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखा.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here