Bird Flu in India: क्या है बर्ड फ्लू ? जानिए इसके लक्षण, बचाव,कारण और उपचार

0
308
Bird Flu in India
Bird Flu in India: क्या है बर्ड फ्लू ? जानिए इसके लक्षण, बचाव,कारण और उपचार

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Bird Flu Symptoms,Treatment and Precautions: बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और बर्ड फ्लू के कारण क्या-क्या होते हैं? इन सवालों का जवाब हर किसी को पता होना चाहिए। बर्ड फ्लू के नाम से पॉपुलर यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की वजह से होती है। यही कारण है कि बर्ड फ्लू को एवियन इन्‍फ्लूएंजा वायरस (Avian Influenza Virus) भी कहते हैं।

यह वायरल वायरस वैसे तो पक्षियों को अपना शिकार बनाता है लेकिन इंसान भी इससे संक्रमित हो सकता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह इन्फ्लूएंजा वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे इंसान व पक्षियों की मौत भी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। क्योंकि कुछ लोग बर्ड फ्लू के शिकार हो जाते हैं लेकिन उन्‍हें इस बारे में पता भी नहीं होता है। अभी तक बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है। लेकिन कई बार यह इंसान से इंसान को भी हो जाता है।

एवियन इन्फ्लूएंजा के शिकार इंसान पर मौत का खतरा भी होता है। अभी तक एच5एन1 (H5N1) और एच7एन9 (H7N9) को बर्ड फ्लू वायरस के ऐसे प्रकार माना जाता था जो इंसान को भी संक्रमित कर सकते हैं लेकिन अब इस लिस्‍ट में एच5एन8 (H5N8) भी शामिल हो गया है।

इंसान कैसे होता है बर्ड फ्लू (Bird Flu) का शिकार 

सामान्यतया इंसान में यह बीमारी मुर्गियों या संक्रमित पक्षी के बेहद निकट रहने से फैलती है। मुर्गी से अगर अपका संपर्क किसी प्रकार से होता है और वह इस वायरस के चपेट में होती है तो यह आपको भी हो जाता है। इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिए प्रवेश करता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं लेकिन सांस लेने में समस्या और हर वक्त उल्टी होने का एहसास इसके खास लक्षण हैं। कुछ सामान्य लक्षण निम्नवत हैं।

बर्ड फ्लू के लक्षण (Bird Flu Symptoms)

  • बुखार
  • हमेशा कफ रहना
  • नाक बहना
  • सिर में दर्द रहना
  • गले में सूजन
  • मांसपेशियों में दर्द
  • दस्त होना
  • हर वक्‍त उल्‍टी-उल्‍टी सा महसूस होना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
  • सांस लेने में समस्या, सांस ना आना, निमोनिया होने लगता है।
  • आंख में कंजंक्टिवाइटिस

बर्ड फ्लू का इलाज (Bird Flu Treatment)

बर्ड फ्लू का इलाज एंटीवायरल ड्रग ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) (oseltamivir (Tamiflu) ) और ज़ानामिविर (रेलेएंजा) (zanamivir (Relenza)) से किया जाता है। इस वायरस को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करना चाहिए। हेल्दी डायट लेनी चाहिए जिसमें अधिक से अधिक लिक्विड हो। बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here