Mumbai: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। नम्रता मल्ला ने खास अंदाज में साल 2024 की शुरुआत की है। हाल ही में नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें वो भगवान कृष्ण के अवतार में नजर आई थी। नम्रता मल्ला की ये तस्वीरें इंटरनेट पर अबतक छाई हुई हैं। इस बीच भोजपुरी की क्वीन नम्रता मल्ला ने एक बार फिर से अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। इस बार अदाकारा ने वेस्टर्न लुक छोड़ अपना देसी अंदाज दिखाया है।
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सामने आई इन फोटोज में नम्रता मल्ला सलवार सूट में नजर आ रही हैं। नम्रता मल्ला का ये देसी लुक फैंस को काफी आ रहा है। इन तस्वीरों में नम्रता मल्ला कैमरे के सामने जमकर पोज भी दे रही है। नम्रता मल्ला की हर एक अदा पर लोग फिदा हो गए हैं। बता दें कि नम्रता मल्ला की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘2024 में बदल गई दीदी’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम आप प्लीज ऐसे ही कपड़े पहना करो।
बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने साल 2023 में अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर लिया है। नम्रता मल्ला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग जगह बना ली है। नम्रता मल्ला की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो गई है। अब इंस्टाग्राम पर नम्रता को 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।