Russia: राष्ट्रपति पुतिन ने फिर की PM मोदी की तारीफ, कही ये बात…

0
764

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा- PM मोदी बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं। हमारे उनसे बहुत अच्छे राजनीतिक रिश्ते हैं। RT की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने कहा मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। ये दोनों देशों के हित में है।

फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर एक ओलंपियाड को संबोधित करते हुए पुतिन ने उम्मीद जताई है कि रूस और भारत फाइनेंशियल सिक्योरिटी और साइबर क्राइम के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे। भारत और रूस सदियों से दोस्त और साझेदार रहे हैं। दोनों देशों ने जो एजेंडा सेट किया है, हम उसे जरूरी हासिल करेंगे।

पुतिन का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब करीब 1 महीने पहले ही भारत ने G20 समिट के दौरान नई दिल्ली डेक्लेरेशन में यूक्रेन में शांति स्थापित करने का जिक्र किया था। हालांकि, इसमें रूस पर जंग का आरोप नहीं लगाया गया था। मॉस्को ने इस घोषणा पत्र और G20 में भारत की अध्यक्षता का समर्थन किया था।

पुतिन ने कहा था- मोदी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए अच्छा काम कर रहे ये पहला मौका नहीं है जब पुतिन ने भारत या PM मोदी की तारीफ की है। इससे पहले पिछले महीने भी उन्होंने कहा था कि PM मोदी मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

व्लादिवोस्तोक में 8वें ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा था- पहले हमारे पास अपने देश में बनी कारें नहीं थीं, लेकिन अब हैं। यह सच है कि वे ऑडी और मर्सिडीज की तुलना में कम अच्छी दिखती हैं, लेकिन ये कोई समस्या नहीं है। हमें रूस में बनी गाड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here