Vande Bharat Sleeper Coach: जल्द आने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी काफी लग्जरी ,देखे इसका First Look

0
951
Vande Bharat Sleeper Coach

Vande Bharat Sleeper Coach : आपको बता दे की भारतीय रेल द्वारा जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करी जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी आराम होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर ट्रेन की कुछ फोटो ट्वीट कर साझा की है। ये ट्रेन साल 2024 में यात्रियों के लिए शुरू हो सकती है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Coach) रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। इसे जानकार साभी काफी उत्साहित है।

बता दे की ये ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ट्रेन की अंदर की तस्वीरें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है।

कब शुरू होगी ये स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Coach)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का डिजाइन लगभग तैयार हो चुका है। इस साल के आखिर तक स्लीपर कोच बन कर तैयार हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2024 में जनवरी-फरवरी में इस ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा और मार्च 2024 में इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन का रूट साफ नहीं हो पाया है और इसके रंग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा की जा रही है।

कितनी होगी कोच की संख्या

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 20 से 22 कोच शामिल हो सकते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट वर्जन में कुल 857 बर्थ होंगे, जिसमें से 34 सीटें स्टाफ के लिए रिजर्व होंगी। वहीं, इस ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की भी सुविधा होगी। जिससे यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। वहीं, ट्रेन में रेक्लाइन एंगल के अलावा सॉफ्ट कुशन वाली सीट, मोबाइल चार्जिंग प्लाइंट, फुट रेस्ट एक्सटेंशन की भी संख्या बढाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here