Hajj 2022: बिना परमिट के हज यात्रा पर निकले 300 लोग गिरफ्तार

0
251

सऊदी अरब (Saudi Arab) में इस हफ्ते हज यात्रा शुरू की जानी है। कोरोना महामारी के बाद होने वाली इस इस यात्रा के लिए खाड़ी देशों का कहना है कि बिना परमिट वाले यात्रियों को गिरफ्तार कर उन पर जुर्माना जाएगा। इस नियम का कड़ा पालन करते हुए सऊदी ने जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। बिना परमिट के हज करने वालों में लगभग 300 लोगों को सऊदी अधिकारियों ने अरेस्ट कर लिया है।

एक अधिकारी ने बिना परमिट हज करने वालों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर यह जानकारी दी है। गिरफ्तार हुए सभी लोगों पर जुर्माना लगा दिया गया है। हज सुरक्षा के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 288 नागरिकों और निवासियों को हज नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम उल्लंघन करने पर उनमें से हर एक पर 10 हजार सऊदी रियाल लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

इतने लोगों को परमिट

बसामी ने बताया कि इस तरह की घटना के बाद इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी सख्त कर दिया गया है। लगभग 1 लाख लोगों और 69,000 से ज्यादा वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। इस साल हज यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या में सिर्फ 10 लाख लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी गई है, जिसमें से 850,000 लोग विदेशी नागरिक हैं।

25 लाख लोग होते थे शामिल

आपको बता दें कि कोरोना के कारण ही पिछले दो सालों से हज यात्रा रोक दी गई थी। दो साल बाद हज यात्रा (Haj journey) शुरू की गई है। कोरोना के बाद ही 10 लाख लोगों की संख्या तय हुई है। हालांकि कोरोना संकट काल से पहले हज यात्रा में 25 लाख लोग शामिल होते थे रविवार को हज यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या 650,000 लाख थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here