Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। वहां उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्नान पर और पूजा-अर्चना के बाद रघुनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लोगों री भीड़ उमड़ी।
आज माँ गंगा के आँचल में… सबके मंगल जीवन के निर्विध्न प्रवाह के लिए प्रार्थना के कुछ पल। pic.twitter.com/j2PgPtwb2j
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 24, 2023
अखिलेश ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। वह सोमवार को ऋषिकेश से करीब 35 किमी दूर बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल ताज पहुंचे थे। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यक्रम केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने का था, लेकिन इसमें परिवर्तन करते हुए वह पंच प्रयाग में शामिल देवप्रयाग पहुंच गए। उनके साथ पत्नी सांसद डिंपल यादव व अन्य स्वजन थे।
अखिलेश देवप्रयाग बस अड्डे से अलकनंदा और भागीरथी के संगम स्थल तक पैदल पहुंचे। इस दौरान बाजार में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनका अभिवादन किया, जिसे अखिलेश ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर स्वीकार किया।