IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होगा। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक के बाहर होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार कुछ पर्सनल कारणों के चलते हैरी ब्रूक भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। हैरी ब्रूक का टीम से बाहर हो जाना इंग्लैंड के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
हैरी ब्रूक के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि अब उनकी इंग्लैंड टीम में किसको मौका मिलेगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि हैरी ब्रूक पर्सनल कारणों के चलते भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आने वाले दिनों में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा। ब्रूक की कमी इंग्लैंड टीम को काफी ज्यादा खलने वाली है अगले दो महीने टीम को भारत में गुजारने है। जहां दोनों टीमों के 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। अब हैरी ब्रूक के बिना इंग्लैंड टीम को भारत का सामना करना पड़ेगा।