Worlds Richest Person List: Elon Musk की नेटवर्थ घटी तो बढ़ गई Mukesh Ambani की नेटवर्थ, पढ़ें कौन हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति

0
1401

Worlds Richest Person List: दुनिया में टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल लोगों की संपत्ति में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल दुनिया में टॉप अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क (Elon Musk) मौजूद है। इनके बाद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) आते हैं।

आइए, जानते हैं कि दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है? इसके साथ ही इनके पास कितनी संपत्ति है?

टॉप-1 पर एलन मस्क (Worlds Richest Person List)

अगर दुनिया के टॉप-1 अरबपति की बात करें तो उस पायदान पर एलन मस्क मौजूद है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार बीते 24 घंटों में इनकी संपत्ति में 9.35 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Networth) 226 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में गिरावट के बाद भी यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

आपको बता दें कि एलन मस्क टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेट वर्थ

दुनिया में टॉप-10 लिस्ट में दूसरे पायदान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) शामिल है। बीते 24 घंटे में इनकी संपत्ति में भी गिरावट देखने को मिली है। बर्नार्ड अर्नाल्ट फ्रांस के सबसे अमीर व्यक्ति है। इनकी संपत्ति में 3.04 अगर डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद इनकी नेट वर्थ (Bernard Arnault Networth) 183 अरब डॉलर रह गई है।

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट

आपको बता दें कि टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) शामिल है। इनकी नेट वर्थ 162 अरब डॉलर है। वहीं, लैरी एलिसन (Larry Ellison) की नेट वर्थ 134 अरब डॉलर है, वह चौथे नंबर पर हैं। पांचवें पायदान पर बिल गेट्स (Bill Gates) शामिल हैं। इनकी नेट वर्थ 129 अरब डॉलर है जबकि लैरी पेज (Larry Page) की नेट वर्थ 122 अरब डॉलर है और वह छठे नंबर पर हैं।

इसके बाद सातवें स्थान पर वॉरेन बफे (Warren Buffet), आठवें स्थान पर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin), नौवें स्थान पर स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) और दसवें नंबर पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं।

मुकेश अंबानी की नेट वर्थ बढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में इनकी नेट वर्थ 670 अरब डॉलर बढ़ गई है। अब इनकी कुल संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) 91.2 अरब डॉलर हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं।

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम-कैप में भारी गिरावट आई है। इसके बाद भी यह भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की लिस्ट में नंबर-1 पर है।

गौतम अदाणी की संपत्ति में बढ़त
भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में बढ़त दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में इनकी कुल संपत्ति में 8015 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई है। इसके बाद इनकी नेट वर्थ (Gautam Adani Networth) 62.8 अरब डॉलर हो गई है। यह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 21वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here