UP Weather: तेजी से करवट ले रहा UP में मौसम, आज से लखनऊ समेत 50 जिलों में जबरदस्त बारिश का Alert

0
534
UP Weather

UP Weather: आजकल उत्‍तर प्रदेश का मौसम (UP Weather) भी मुंबई से कहा कम है कभी तेज़ धूप ओर गर्मी तो अगले ही दिन झमाझम बारिश। आपको बता दे की उत्‍तर प्रदेश में लोगों को सुबह से तेज धूप के साथ भीषण उमस और गर्मी काफी परेशान कर रही है। एसे मे मौसम व‍िभाग ने जो जानकारी दी है उसे सुनकर लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है की आज से अगले तीन दिनों तक लखनऊ कानपुर प्रयागराज वाराणसी नोएडा गाजियाबाद सहित 50 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसी के साथ ही पूर्वांचल के जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की कर दी गई है।बता दे की यूपी में एक बार फिर मौसम बदलेगा। राजधानी समेत प्रदेश के 50 जिलों में लोगों को इस भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज से अगले तीन दिनों यानी शनिवार तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिक से जानकारी मिली है की पिछले एक सप्ताह से उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं और उन्हे के लिए ये खुशखबरी है की अगले 24 घंटे में तापमान तेजी से घटेगा और लोगों को इस झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस बारिश से धान की खेती को भी फायदा होगा। उन्होंने ये भी कहा कि रविवार से मौसम में फिर से परिवर्तन होने की भी उम्मीद है।

तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और उमस कर रही लोगों को परेशान (UP Weather)

आपको बता दे की गुरुवार की सुबह से शहर का मौसम बेहद साफ दिखाई दिया है। बुधवार की शाम तक आसमान पर छाए रहे बादलों ने जैसे विदाई ले ली हो। साफ आसमान पर सूरज सुबह से चमक रहा है। गुरुवार को सूर्योदय के साथ शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दिख रहा हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दिन में उमस बढ़ने पर वर्षा की संभावना भी बनी हुई है लेकिन सुबह के समय मौसम ऐसा दिख रहा है जिसमें बारिश होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here