Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बरसेगा पानी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
856

Delhi Rain: दिल्ली – NCR में आज सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम काफी हद तक सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आईएमडी ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को लगातार पांचवे दिन वर्षा का दौर जारी रहा और तापमान में भी गिरावट देखी गई। इस दौरान पूरे दिन भी बादलों की आवाजाही चलती रही और कई इलाकों में झमाझम बारिश भी देखने को मिली। इसके चलते तापमान काफी नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

उत्तराखंड में तीन दिनों का येलो अलर्ट

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में फिर से तबाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने बताया है कि बारिश के दौरान चारधाम यात्रा पर निकले भक्तों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वहीं श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रुकने और मौसम का अपडेट लेने के बाद यात्रा शुरू करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here