Delhi: PM मोदी आज कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन, पढ़ें

0
213

Delhi: पीएम मोदी आज तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, आदिचुंचनागिरी मठ के निर्मलानंदनाथ महास्वामी, सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी, श्री स्तिकपुरा के नंजावधुथा स्वामीजी, पेजावर मठ के विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी मौजूद रहेंगे।

26 फरवरी को समापन समारोह के दौरान रहेंगे उपस्थित

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार 26 फरवरी को समापन समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे। दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष सी एम नागराज ने मीडिया को बताया कि दो दिवसीय समारोह पारंपरिक संगीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक कल्चरल फेस्टिवल की शुरुआत पीएम के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन पर आधारित होगा। कर्नाटक कल्चरल फेस्टिवल में लोगों को कर्नाटक की कला, संस्कृति और उसके इतिहास से रुबरु होने का मिलेगा मौका। आजादी के अमृत महोत्सव पर शुरु हो रहे इस फेस्टिवल में हजारों कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मिलेगा मौका।

दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष सी एम नागराज ने मीडिया को बताया कि दो दिवसीय समारोह पारंपरिक संगीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी जिलों से 1,000 से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, कर्नाटक के लगभग 10,000-12,000 लोग राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 3,500 दिल्ली कर्नाटक संघ के सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here