Bihar Politics: आज बिहार में नीतीश-तेजस्वी और शाह छोड़ेंगे एक दूसरे पर ‘शब्द’ बाण…

0
326
Bihar Politics primenews
Bihar Politics primenews

Bihar Politics: 2024 लोकसभा चुनावों में अभी काफी वक्त है, लेकिन इसकी धमक पुरे देश में अभी से सुनाई देने लगी है, इस लिस्ट में बिहार सबसे आगे है। लोकसभा चुनाव (LokSabha Election 2024) से पहले भाजपा बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है। वहीं, बिहार के दिग्गज नेता नीतीश कुमार उनको टक्टर देने में लगे हैं। आज यानी शनिवार को नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह बिहार में टकराएंगे। दरअसल, 25 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में दो स्थानों पर भाजपा समर्थकों को संबोधित करेंगे। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उनको जवाब देने की तैयारी पूरी कर ली है।

वाल्मीकि नगर लोकसभा में गरजेंगे शाह (Bihar Politics)
राजनीति छेत्र में चाणक्य कहे जाने वाले शाह 2024 चुनाव के लिए बिहार दौरे की शुरुआत वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। यहां शाह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। बता दे,यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है इसके बावजूद भी साल 2019 के चुनावों में यह सीट गठबंधन सहयोगी जदयू के खाते में चली गई थी। अमित शाह आज दोपहर यहां के लोगों को संबधित करेंगे। इसके बाद वो बिहार की राजधानी पटना में किसानों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह करीब चार महीने से अधिक समय हो जाने के बाद बिहार का दौरा कर रहे, उनका हरमंदिर पटना साहिब जाने का भी कार्यक्रम है।

रैली से शाह को जवाब देंगे नीतीश और तेजस्वी
वहीं, वाल्मीकि नगर से करीबन 400 किलोमीटर दूर पूर्णिया में महागठबंधन की रैली शनिवार को होगी। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी पहुंचेंगे। (Amit Shah) इन दोनों नेताओं के अलावा महगठबंधन के अन्य सहयोगी कांग्रेस और वाम दल के नेता भी शामिल होंगे। बता दे,पूर्णिया मुस्लिम बहुल इलाके के केंद्र में है। जहां, महागठबंधन अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here