Citadel Teaser: ‘सिटाडेल’ का टीजर रिलीज, शानदार एक्शन करती दिखाई दीं प्रियंका चोपड़ा

0
311

Citadel Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नई वेब सीरीज सिटाडेल का टीजर रिलीज कर दिया है। इस वेब सीरीज रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी प्रियंका के साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। ये सीरीज एक्शन के आधार पर होगी। इसमें खुद प्रियंका चोपड़ा खूब एक्शन करते हुए नजर आएगी। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो एक अलग अंदाज़ में नज़ार आई जो उनके पुराने किरदारों से कुछ अलग है और उनका ये लुक वायरल भी हो गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

सीरीज का ट्रेलर 1 मार्च को होगा रिलीज

इस सीरीज का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज़ होगा प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी नज़र आएंगे। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में एक जासूस का रोले कर रही है। 28 अप्रैल को ये वेब सीरीज के दो एपिसोड, प्राइम पर रिलीज़ होंगे।इस सीरीज के कुल 6 एपिसोड रिलीज़ होंगे। सोमवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘फर्स्ट लुक’ जिसमें 9 तस्वीरें थी।

वेब सीरीज के टीजर में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के एक्शन की झलक दिखाई दे रही है। आपको बता दें, कि इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। इस सीरीज में लेसली मैनविल भी हैं। आगामी 28 अप्रैल 2023 को इस वेब सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर लॉन्च होगा। वहीं इसका ट्रेलर कल यानी 1 मार्च 2023 को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- फर्स्ट लुक। इस पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स ने उन्हें जमकर बधाई दी थी।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ‘सिटाडेल’ (Citadel Release Date) से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘फर्स्ट लुक’। इस पर सामंथा रुथ प्रभु, राजकुमार राव सहित तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया था। जाहिर है कि ‘सिटाडेल’ एक साइंस फिक्शन ड्रामा है, जिसे Russo brothers ने बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here