Bollywood News : बॉलीवुड में करियर तलाश रहे IAS अभिषेक सिंह, सनी संग IAS अभिषेक का वीडियो आया सामने

0
723

Bollywood News: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह को लेकर बड़ी खबर है। आईएएस की नौकरी छोड़ अभिषेक सिंह बॉलीवुड में करियर तलाश रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग के साथ की है। यह जानकारी खुद अभिषेक सिंह ने ही अपने x अकांउट पर किया है। इसमें उन्होंने सनी लियोनी के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि जल्द ही उनका एक रैप सांग आ रहा है। इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं।

आपको बता दें कि यूपी कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह यूपी कैडर से हैं। सीधी भर्ती से IAS हैं और पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अभिषेक यूपी में जौनपुर से रहने वाले हैं और यहां से लोकसभा का चुनाव लडना चाहते हैं। अभिषेक को फिल्मों में काम करने का भी शौक है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। पिछले 8 महीने से सस्पेंड चलने के बाद अभिषेक ने बीते दिनों इस्तीफा दे दिया।

आईएएस अभिषेक सिंह नौकरी से इस्तीफा देने के बाद ग्लैमर की दुनिया में मशहूर हो रहे हैं। ताजा वीडियो बॉलीवुड की सनसनी सनी लियोनी के साथ उनके रैप सॉन्ग का है जो जल्दी रिलीज का दावा किया गया है। सनी को वो वीडियो में जौनपुर के लिए इनवाइट करते दिखे। चर्चा है की सनी लियोनी को लेकर जौनपुर के युवा काफी ज्यादा बेचैन हैं। रैप सॉन्ग की शूटिंग पूरी होने की जानकारी के साथ ही अभिषेक सिंह ने अपने फैंस को दशहरे की बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here