Sukhdev Singh: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयपुर में गोली मारकर हत्या,पुलिस मौके पर मौजूद

0
403

Sukhdev Singh:  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाशों ने गोगामेड़ी को जयपुर में उनके आवास पर निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देते हुए एक बदमाश भी गोली लगने से मौत हो गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह की हत्या जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं, रोहित ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हत्या की वजह का भी खुलासा किया है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी।

सुखदेव सिंह की मौक पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है…पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here