Paris में बच्चे को पुलिस ने मारी गोली हुआ हंगामा, प्रदर्शनकारियों में 150 लोग हुए गिरफ्तार

0
567

Paris: पेरिस मे नाहेल नामक 17 वर्षीय नाबालिग बच्चे के गाड़ी चलाने पर पुलिस ने गोली मारी हैं जिस पर वहा की जन्ता मे आक्रोश के चलते पूरा पेरिस आग में झुलस गया हैं।अब तक प्रदर्शनकारियों में 150 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

दरअसल, पेरिस में नाहेल ने ट्रैफिक पुलिस के सामने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे करीब से गोली मार दी। इस घटना की खबर लोगो मे पहुचते ही नैनटेरे शहर में हिंसा की आग भड़क उठी है।

सोशल मीडिया पर वाइरल वीडियो में बुधवार को कारों को आग लगाते और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए लोग दिखाई दिए।फ्रांसीसी मीडिया ने पेरिस में कई अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाओं की सूचना दी। इससे पहले, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गोलीबारी को ‘गलत और अक्षम्य’ करार दिया। युवक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी पर हत्या की जांच जारी हैं। आंतरिक मंत्रालय ने शांति का अनुरोध किया और पेरिस में 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अधिकार समूहों ने फ्रांस में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अंदर प्रणालीगत नस्लवाद का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस आरोप से इंकार किया है। रॉयटर्स द्वारा सत्यापित सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कार के बगल में दो पुलिस अधिकारी ड्राइवर से बात कर रहे होते हैं और तभी एक अधिकारी ड्राइवर को करीब से गोली मार दी। इसके बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया जिसके बाद आगजनी की घटनाएं देखने को मिली। खबर के अनुसार उत्तरी शहर लिली और दक्षिण-पश्चिम में टूलूज में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प और फ्रांस की राजधानी के दक्षिण में एमिएन्स, डिजॉन और एस्सोने प्रशासनिक विभाग में भी अशांति देखने को मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here