Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, पढ़ें

0
1302

Weather Update: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में  शनिवार शाम को बारिश हुई थी । बारिश और उसके बाद तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसन विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है।

रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी

मौसम विज्ञानिकों ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अप्रैल के महीने में ही इस बार देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से कई राज्यों में या तो स्कूल बंद कर दिए गए या टाइम बदल दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अगले 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है। वही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा रविवार और सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here