योगी मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को मिले विभाग, जानिए किसको क्या मिला

रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार Cabinet Expansion के बाद सभी नए मंत्रियों को विभाग दे दिया गया है।

0
586
Yogi Government Cabinet Expansion
रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार Cabinet Expansion के बाद सभी नए मंत्रियों को विभाग दे दिया गया है।

Uttar Pradesh: जैसे-जैसे यूपी के चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे योगी सरकार की तैयारियां जारी है। रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Government Cabinet Expansion) के बाद सभी नए मंत्रियों को विभाग दे दिया गया है। सभी पार्टियों में राजनीतिक घमासान जारी है। हालांकि चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम तैयार कर ली है।

किस मंत्री को क्या मिला…

  • कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग दिया गया है। इससे पहले ये विभाग कमला रानी वरूण के पास था।
  • छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग
  • राज्य मंत्री संजीव कुमार को समाज कल्‍याण अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग
  • दिनेश खटीक को जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग दिया गया है

दरअसल, जिन 7 विधायकों (Yogi Government Cabinet Expansion) को मंत्री बनाया गया था उनमें जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रान्‍तीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है।

25 महीने बाद हुआ मंत्रिमंडल विस्तार

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 19 मार्च 2017 को हुआ था। पहला मंत्रिमंडल विस्तार 21 अगस्त 2019 को हुआ था। कोरोना संक्रमण के बीच कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान और इसी साल राज्य मंत्री विजय कश्यप का निधन हुआ था। जिसके बाद मंत्रिमंडल में 53 सदस्य रह गए थे।

बीजेपी ने जितिन को कैबिनेट मंत्री बनाकर किया वादा पूरा

BJP ने जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाकर अपना वादा पूरा कर दिया गया है। राज्य मंत्री की शपथ लेने वालों में आगरा के धर्मवीर प्रजापति बीजेपी के विधान परिषद सदस्य और उत्तर प्रदेश राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here