UP: मथुरा के दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0
558

UP:  लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। सभी पार्टियां ने अपने स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। नेताओं ने दौरे तेज कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को गृह मंत्री अमित शाह मथुरा के दौरे पर आ रहे हैं। जहाँ वे दहाई घंटे तक रहेंगे। वे दोपहर 1.20 बजे मथुरा के वृंदावन हेलीपैड पहुंचेंगे। गृहमंत्री के इस दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम किया गया हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 1.20 बजे मथुरा के वृंदावन हेलीपैड पहुंचेंगे। जहाँ से निकल कर दोपहर 1:30 बजे वे साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य गांव पहुंचेंगे। यहाँ पर सद्गुरु कुटीर में दोपहर का भोज करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे गृहमंत्री साध्वी ऋतंभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे। इस पुरे कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:30 बजे वे वृंदावन हेलीपैड पहुंचेगे और जहाँ से 3.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बतादें कि बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन किया। और कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here