स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और सपा पर बोला हमला, देखें वीडियो

0
309
Swatantra Dev Singh
अम्बेडकरनगर में विधानसभा सीट पर सियासत का दौर जारी है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला

यूपी के अम्बेडकरनगर में विधानसभा सीट (UP Election 2022) पर सियासत का दौर जारी है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने राजभर समाज पर डोरा डालने के लिए सम्राट सुहेलदेव के कसीदे भी गढ़े और कांग्रेस सपा बसपा पर जमकर निशाना साधा।

जनसभा को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह

अम्बेडकरनगर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए लड़ने वाले महाराजा सुहेलदेव को नमन करता हूं। हमारी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम से डाक टिकट जारी किया उनकी प्रतिमा लगाई गई। इस देश के सभी माताओं को शौचालय दिया है। सपा पर हमला बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक तरफ जिन्ना की बात करते हैं वहीं बीजेपी सुहेलदेव की बात करती है। सपा जिन्ना की बात करते हैं और बीजेपी राम की बात करती है। जब बीजेपी सरकार आती है तो गुंडे जेल की हवा खाते है। 

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है। 70 सालों में कांग्रेस ने हिंदुत्व को नकार दिया, पंडित जवाहर लाल नेहरू कहा करते थे कि मुझे गधा कह लो लेकिन हिन्दू न कहो, स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंदिरा जी ने गौ भक्तों पर गोलियां चलवाई, सोनिया जी ने हिंदुत्व को नकारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here