White Fungus से महिला की आंतों में छेद, दिल्ली में सामने आया दुनिया का पहला केस

दिल्ली के में दुनिया का पहला मामला सामने आया है जहां पर महिला को व्हाइट फंगस की वजह से छोटी और बड़ी आंत और फूड पाइप में छेद हो गया।

0
660
White Fungus
White Fungus से महिला की आंतों में छेद, दिल्ली में सामने आया दुनिया का पहला केस

New Delhi: कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस के बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) के मामलों ने भी चिंता बड़ा दी है। इसका एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लोगों के मन मे खौफ पैदा कर दिया है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दुनिया कापहला मामला सामने आया है जहां पर कोरोना के बाद महिला को व्हाइट फंगस की वजह से छोटी और बड़ी आंत और फूड पाइप में छेद हो गया।

Also Read: Black Fungus से कितना खतरनाक है White Fungus ? जानिए क्या बोले डॉक्टर

हालांकि डॉक्टरों ने इस चुनौती का सामना कर लिया। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। बता दें कि अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महिला (White Fungus) की उम्र 49 साल बताई जा रही हैं जिसका 13 मई के दिन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय महिला को पेट में दर्द, उल्टियों और कब्ज की समस्या हो रही थी।

Also Read: ब्लैक और व्हाइट के बाद येलो फंगस का कहर, गाजियाबाद में पहला मामला…

वहीं ये जानकारी भी सामने आई है कि कुछ समय पहले महिला कैंसर से पीड़ित थी और 4 हफ्ते पहले ही उसकी कीमोथैरेपी खत्म हुई थी। डॉ समीरन नदी के मुताबिक 4 घंटे तक चले ऑपरेशन और सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद कर दिया गया और छोटी आंतों में हुए गैंगरीन को भी निकालकर एक टुकड़े को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here