Anushka Virat Love Story: डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी, बेहद दिलचस्प है लव बर्ड्स से हमसफर बनने की दास्तां

0
546
Anushka Virat Love Story:
Anushka Virat Love Story:

Anushka Virat Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को पावरफुल कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनके फैंस हमेशा ही उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में जब बात विरुष्का की लव स्टोरी की हो तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। विराट कोहली ने ट्वीट के जरिए अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हम आपको अनुष्का और विराट की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

एक विज्ञापन के दौरान हुई थी मुलाकात (Anushka Virat Love Story)

साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। विराट कोहली ने बताया था कि वह काफी नर्वस थे, क्योंकि वह अनुष्का से पहली बार मिले थे। ये बात अनुष्का समझ गई थीं कि विराट नर्वस हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा ने वहां का माहौल लाइट करने के लिए एक जोक सुनाया। बस यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। उसके बाद में वह कई ओर जगहों पर भी साथ मिले थे।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्रिकेट मैच के दौरान विराट ने दिया अनुष्का को फ्लाइंग KISS

साल 2014 में विराट और अनुष्का अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने लगे थे। दोनों को जब भी समय मिलता वह एक दूसरे से मिलते और क्वालिटी टाइम साथ बिताते। हम आपको बता दें कि इसी साल विराट कोहली ने हैदराबाद में हुए ओडीआई(ODI) मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने अनुष्का को बैट के जरिए फ्लाइंग किस दिया था। बस यही से दोनों सबकी नजरों में आ गए थे और उन दोनों को लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। इस
साल विराट, अनुष्का के जन्मदिन मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे,वहां अनुष्का फिल्म ‘वेलवेट‘ की शूटिंग कर रही थीं।

VIRUSKHA
VIRUSKHA

2016 में रिश्ते में आई दूरी

साल 2016 में विराट और अनुष्का के लिये ठीक नहीं था। ये साल दोनों के रिश्ते के लिए काफी मुश्किलों भरा था। इसी साल दोनों के रिश्ते में आई दरार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब खबरें सामने आईं थीं। उन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था और दोनों साथ में नजर आना बंद हो गए थे। इसी के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ हार्ट ब्रोकन कैप्शन भी लिखा था। फिर क्या था बस लोगों ने इसी को लेकर अनुमान लगाना शुरू कर दिया था।

एक बार फिर इस तरह आए करीब

VIRAT AND ANUSHKA
VIRAT AND ANUSHKA

साल 2016 दिसंबर में ब्रेकअप की खबरों के बीच ही दोनों क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे। इसी दौरान एक बार फिर से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और सारी पुरानी बातें भुलाकर दोनों फिर से नजदीक आए। इसके बाद दोनों की सगाई करने की खबरें आने लगीं और विराट कोहली ने एक ट्वीट के जरिये यह साफकर दिया कि अभी दोनों सगाई नहीं कर रहे हैं। साथ ही विराट ने अपने फैंस से ये भी साफ कहा कि जिस दिन मैंने और अनुष्का सगाई या शादी की हम इसे बिना छुपाए अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

साल 2017 थामा एक-दूजे का हाथ
WEDDING PICTURE
WEDDING PICTURE

साल 2017 में विराट और अनुष्का की शादी को लेकर काफी खबरें सामने आने लगी थीं। फिर 11 दिसंबर, 2017 ने फाइनली दोनों ने शादी कर ली। फिर दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। उसके बाद में दोनों ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। यही नहीं, शादी के बाद विराट और अनुष्का ने दो रिसेप्शन एक दिल्ली और एक मुंबई में दिए थे। अब वह दोनों एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here