BJP Jan Vishwas Yatra: भाजपा ने निकाली जन विश्वाश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़

0
464
BJP Jan Vishwas Yatra
BJP Jan Vishwas Yatra: भाजपा ने निकाली जन विश्वाश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Jan Vishwas Yatra: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) से पहले भाजपा पार्टी (BJP) अपने आप को हर तरह से तैयार कर रही है और साथ ही एक तरफ रैलियों का आयोजन कर रही है तो दूसरी ओर जनसभा को संबोधित कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में आज शहर के राजापुर क्रॉसिंग से भारतीय जनता पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा’ निकाली गई, जहां भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए है।

भारी संख्या में भीड़ उमड़ी

जन विश्वास यात्रा के दौरान भारी संख्या में कार और मोटरसाइकिल के साथ-साथ पैदल यात्रा कर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शहर के राजापुर क्रॉसिंग से शहर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल तक यात्रा में शामिल हुए, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पुरा इलाका गूंज उठा।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के लिए राजापुर क्रॉसिंग लेकर डॉन बॉस्को तक सड़क किनारे बैनर और होर्डिंग लगाकर सजावट की गई और जन विश्वास यात्रा रथ पर सवार सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनैना मनार भी भजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए और इसके साथ-साथ जन विश्वास यात्रा के दौरान भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल भी हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here