Rajasthan से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने जयपुर पहुँचीं सोनिया गाँधी

0
70

Rajasthan: कांग्रेस संसदील दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बुधवार 14 फरवरी को राज्यसभा का नामाकंन दाखिल करेंगी। गांधी राज्यसभा का चुनाव राजस्थान से लड़ने जा रही है। राजस्थान से चुनाव लड़ने का ये फैसला देर रात तय हुआ। इससे पहले हिमाचल प्रदेश से भी चुनाव लड़ने के कयास लगाय जा रहे थे। सोनिया गांधी राजस्थान में नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली से रवाना हो गई। वह आज राजस्थान के जयपुर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

आपको बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी। उच्च सदन में जाने के लिए उन्होंने राजस्थान को चुना है। 29 जनवरी को इसकी घोषणा हुई थी कि देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। सभी 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इनमें से राजस्थान की तीन सीटों पर सदस्यों का चुनाव होना है।उच्च सदन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

56 सीटों में से 10 सीटें कांग्रेस के लिए सुरक्षित हैं। यानी इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार का जीतना पक्का है। राजस्थान की एक सीट भी इन्हीं पक्की सीटों में शुमार है, इसलिए सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ाया जा रहा है। सोनिया वर्तमान में रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके राज्यसभा सदस्य बनने से ये लोकसभा कांग्रेस पार्टी के अन्य किसी नेता के लिए खाली हो जाएगी। अटकलें लगाई जा रही है कि रायबरेली से सोनिया गांधी के बेटी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावी मैदान में उतर सकती है। क्योंकि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here