Eid-Ul-Fitr 2023: पीएम मोदी ने लोगों को ईद की बधाई दी, कही ये बात, पढ़ें

0
212

Eid-Ul-Fitr 2023: रमजान का पवित्र महीना अलविदा की नमाज के साथ समाप्त हो गया। 21 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज शनिवार को पूरा भारत धूम धाम से ईद मनाई जा रही है। इसको लेकर इस्लाम को मानने वाले लोग ईदगाह पर पहुंचे। रमजान में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद आज देशभर ईद की धूम दिख रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फ़ित्र की बधाई दी है।

 

पीएम मोदी ने ईद की दी बधाई

पीएम मोदी ने ईद की बधाई देते हुए कहा- ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक !

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ईद-उल-फ़ित्र पर सभी देशवासियों व विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

 

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद।

आपको बता दे कि ईद का चांद दिखने के बाद ईद मनाई जाती है। 21 अप्रैल की शाम को ईद का चांद नजर आया था। जिसके बाद 22 को ईद मनाई जा रही है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक, पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक, पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग मस्जिद पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर रहे है और एक दूसके को बधाई दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here