Punjab Election 2022: पंजाब में 117 सीटों पर होंगे चुनाव, जानिए पंजाब में किसकी बनेगी सरकार, जानें सब कुछ

0
405
Election 2022
Punjab Election 2022: पंजाब में 117 सीटों पर होंगे चुनाव, जानिए पंजाब में किसकी बनेगी सरकार, जानें सब कुछ

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Punjab Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने आज 3.30 बजे कर दिया है। कोरोना के बीच पंजाब चुनाव कराए जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) के दौरान ये फैसला सुनाया गया है. जिसमें वो बैठक के दौरान 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों (Election date 2022) का ऐलान कर दिया है।

चुनाव आयोग ने पंजाब चुनाव 2022 की तारीख बता दी है। पंजाब में होने वाले चुनाव 1 चरण में होगा। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं जिस पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 14 फरवरी को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगा. 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद राज्य के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है.साथ ही चुनाव आयोग ने कोरोना की गाइडलाइन्स का भी पालन करने को बोलै है।

कोरोना काल में सुरक्षित तरीके से चुनाव होंगे- EC

कोरोना में चुनाव चुनौती पूर्ण होने वाले है क्योंकि सवाल ये उठता है की आखिर कैसे कोरोना काल में होगा चुनाव। महिला मतदाताओं की संख्या बड़ी। चुनाव आयोग ने कहा की -‘कोरोना काल में चुनाव करना हमारी ज़िम्मेदारी’। कोरोना काल में सुरक्षित तरीके से चुनाव होंगे। चुनावों के लिए सभी राज्यों में चर्चा की गई है।

27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है कार्यकाल

पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. विधानसभा की 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी थी. जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी का गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट गया था.

पंजाब में किसकी बनेगी सरकार ? 

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्ष की भूमिका में है. कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने, लेकिन विवादों के बाद करीब चार साल बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया. अमरिंदर सिंह अलग पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. जिसके बाद यहां समीकरण काफी बदल गया है. पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है.

क्या था साल 2017 में चुनाव के नतीजे?

कांग्रेस – 77
आप- 20
अकाली दल- 15
बीजेपी- 03
अन्य- 2

कोरोना संक्रमित भी डालेंगे वोट

18 करोड़ 34 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 2 लाख 15 हजार से ज़ादा पोलिंग बूथ बनाये गए.सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्था की गयी है। महिला भागीदरी बढ़ी। 1 बूथ पर 1 हजार से कम वोटर। कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here