Congress President Election: कौन होगा कांग्रेस का सरताज ? नामांकन का आज आखिरी दिन

0
208

Congress Election: आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक होने वाला है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और केरल से सांसद शशि थरूर अपना नामांकन पत्र जमा करने जा रहे हैं।

इसके अलावा, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इस बीच G-23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

गहलोत ने चुनाव लड़ने से किया मना

गौतलब है कि, गुरुवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान गहलोत को अध्यक्ष बनाने के लिए मन बना चुका था। गहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वह ऐसे माहौल में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार किया था। गहलोत के सीएम पद पर बने रहने को लेकर भी सस्पेंस गहरा गया है। पार्टी की तरफ से बताया गया है कि एक या दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा।

दिग्विजय भी रेस में उतरे

बता दे कि, अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद दिग्विजय सिंह इस रेस में उतर आए हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दिग्विजय को पार्टी हाइकमान ने समर्थन दिया है या नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान दलित उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा, मीरा कुमार, मुकुल वासनिक (G-23) और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है। खड़गे आज सुबह सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here