बेंगलुरु। नागरिकता संसोधन कानून की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली युवती अमूल्या के चिकमगलूर स्थित घर पर गुरुवार देर रात उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया। अमूल्या के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच करअमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Chikmagalur: Residence of Amulya(who raised ‘Pakistan zindabad’ slogan at anti-CAA rally in Bengaluru yesterday) was vandalised by miscreants late last night.Police have begun investigation pic.twitter.com/FQlEwOnj6J
— ANI (@ANI) February 21, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले बेंगलुरु में श्री राम सेना और हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अमूल्या की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए, उनके पिता ने भी कहा है कि वह साथ नहीं देंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उसको उचित सजा मिलनी चाहिए।
Karnataka CM BS Yediyurappa: Bail should not be given to Amulya (who raised ‘Pakistan zindabad’ slogan at anti-CAA rally in Bengaluru, yesterday), her father has also said he won’t protect her. Its proved now that she had contacts with Naxals. Proper punishment should be given pic.twitter.com/db1krGKXCW
— ANI (@ANI) February 21, 2020
आपको बता दें कि अमूल्या की उम्र 20 साल है। वह बंगलूरू के एनएमकेआरवी महिला कॉलेज से बीए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही है। वह बंगलूरू में एक रिकॉर्डिंग कंपनी में ट्रांसलेटर के तौर पर भी काम कर चुकी है। उसने सेंट नॉरबेट सीबीएसई स्कूल और मणिपाल के क्राइस्ट स्कूल से पढ़ाई की है। अमूल्या लियोना ‘अलनोरोन्हा’ के नाम से अलग फेसबुक पेज चलाती है।
अमूल्या फेसबुक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। superprof.co.in पर अमूल्या का वेरीफाइड अकाउंट है, जिसपर उसने बताया है कि वो एक छात्र है। पढ़ाई के साथ उसे कविताएं लिखने का शौक है। इसके अलावा टीचिंग में भी उसकी काफी रूचि है।
। वहीं, इस विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमूल्या को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। उनके पिता ने भी कहा है कि वह उसकी रक्षा नहीं करेंगे। अब यह साबित हो गया कि उसका नक्सलियों से संपर्क था। उचित सजा मिलनी चाहिए।