CM Brijesh Pathak: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सुल्तानपुर दो दिवसीय दौरा…

0
1211
CM Brijesh Pathak:
CM Brijesh Pathak:

CM Brijesh Pathak: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे हैं। दौरे के आखरी दिन बुधवार को उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी उन्होंने निरीक्षण किया। साल भर से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के सवाल पर उन्होंने आश्वसन का झुनझुना फिर पकड़ाया। उन्होंने कहा बहुत जल्दी।

वही भाजपा के घर-घर जाने के महासम्पर्क अभियान के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के नौ वर्ष सफलता पूर्वक पूरा करने पर घर-घर जन-जन तक पहुंचेगे। संपर्क अभियान के साथ जनसभाएं भी होगी। केंद्र की सभी योजनाओं की जानकारी देंगे। केंद्र और प्रदेश के नेता पूरे प्रदेश में जुट करके को बताएंगे कि नरेंद्र मोदी की वजह से दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि अब भारत एक बदलता हुआ भारत है, भारत 2047 के लिए तैयार हो रहा है। 2047 में जब हम आजादी के 100 वर्ष मना रहे होगे तब आर्थिक दृष्टि से दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति भारत होगा। अभी हम पांचवी बड़ी शक्ति हैं। तीसरी बड़ी शक्ति बनाने के लिए सारी योजनाएं धरातल पर उतार रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here