71वां गणतंत्र दिवस आज, राष्ट्रपति लेंगे परेड की सलामी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
1074

नई दिल्ली। देश भर में आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राजधानी दिल्ली में परेड की सलामी लेंगे और तिरंगा फहराएंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सुनारो गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति और दुनिया में हमारी बढ़ती सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा।

बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सुनारो शनिवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की अगवानी की  और उनका रस्मी स्वागत किया गया। बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सहित अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।  देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लेंगे। राजपथ पर दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए नजर बनाए रहेगी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा निगरानी के लिए पैरामिलिट्री की 48 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 17,000 जवानों, 2700 सादे कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए हैं।

साथ ही गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन के चलते नई दिल्ली के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. इसके साथ ही आज चार मेट्रो स्टेशन भी कुछ समय के लिए बंद रहेंगे. 26 जनवरी की सुबह 5 बजे से दोपहर के 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.

इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में तिरंगा फहराया जा रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here