Women Eaten By Cats: अकसर जब सोशल मीडिया पर बिल्लियों की क्यूट फोटो या वीडियो देखने को मिलती है, तो दिल करता है उन्हें पालने का, उनके साथ खेलने का। लेकिन रूस से आई एक भयानक खबर के बाद मन बदल जाता है। सोशल मीडिया पर क्यूट दिखने वाली बिल्ली रूस की इस खबर में ‘खूंखार’ साबित हुई। वजह जानने के लिए पढ़ें इस खबर को…
पालतू बिल्लियों का खौफनाक मामला
रूस के रोस्तोव (Rostov) शहर में एक महिला ने 2 बिल्लियां पाली थीं। एक दिन अचानक किसी कारण की वजह से उस महिला की घर में ही मौत हो गई। उस महिला का लाश 2 हफ्ते तक उसी घर में मौजूद रही। इसी बीच उसकी बिल्लियों को खाना खिलाने वाला कोई भी नहीं था, जिसके बाद उसकी 20 पालतू बिल्लियों ने उसके शव को खा लिया।
दो हफ्ते बाद जब शव से बदबू (Women Eaten By Cats) आने लगी तब पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसने पाया कि बिल्लियों ने शव को आंशिक रूप से खा लिया है।
नजारा देख पुलिस और पड़ोसियों के होश उड़े
पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद जब पुलिस महिला के घर दाखिल हुई तो वहां का नजारा भयावह था। पुलिस ने देखा कि महिला का क्षत-विक्षत शव जमीन पर पड़ा था। महिला की 20 पालतू बिल्लियों ने उसके शव को चारों तरफ से घेरा हुआ था और उनके मुंह पर खून लगा था, इसके अलावा पूरे घर में भी खून के निशान थे। बिल्लियों ने करीब आधा शव खा लिया था।
क्यों मजबूर हुई बिल्लियां
महिला की मौत के बाद बिल्लियों को खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला, इसलिए वो बहुत ज्यादा भूखी थीं। भूख के कारण उन बिल्लियों ने अपनी ही मालकिन का शव नोच-नोच कर खाना शुरू कर दिया। कुछ बिल्लियों को बचाने वाले एक शख्स ने कहा, ‘बिल्लियां दो हफ्ते से अकेले थीं, खाना नहीं था तो… क्या खातीं।
आपको बता दें कि ये बिल्लियां सबसे सीधी ब्रीड की मानी जाती हैं। इन बिल्लियों की ब्रीड को ‘मेन कून कैट्स’ (Maine Coon cats) कहा जाता है। ये बिल्लियां भले ही बड़े साइज की होती हैं, लेकिन इनका स्वभाव शांत होता है।