फिलाडेल्फिया में चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म, सफर कर रहे यात्री बने रहे मूक दर्शक

फिलाडेल्फिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चलती ट्रेन में महिला पर हमला किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

0
638
Philadelphia News
फिलाडेल्फिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चलती ट्रेन में महिला पर हमला किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

अमेरिका के फिलाडेल्फिया (Philadelphia News) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें चलती ट्रेन में महिला पर हमला किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। खास बात ये है कि महिला के पास काफी लोग थे। लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बोला। सभी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। हालांकि 35 साल के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के साथ की मारपीट

जिस वक्त ये घटना (Philadelphia News) हुई उस वक्त डार्बी शहर की तरफ से लोकल मेट्रो ट्रेन में सवार थी। ट्रेन सेवा के एक कर्मचारी ने सर्विलांस कैमरे से इस घटना को देखा और 911 इमरजेंसी पर कॉल किया। तब जाकर पुलिस को जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम फिस्टन एनगोय है। ये 35 साल का व्यक्ति है।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सर्विलांस कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई है। जिसकी जांच की जा रही है। एनगोय पर रेप, हमला करने का केस दर्ज किया गया है। ये बेहद खौफनाक है कि लोग आंख बंद करके सफर करते है। किसी महिला के साथ रेप या प्रताड़ना हो, तो इस बात से किसी को कोई लेना-देना नहीं है। सवाल ये उठता है कि क्या लोगों के मन में इंसानियत खत्म हो गई है। 

Also Read: 15 साल का स्टूडेंट बनेगा पिता! 41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here