
America: अमेरिका में जितनी चर्चा राष्ट्रपति बने जो बाइडन (Joe Biden) की हो रही है, उससे कई ज्यादा चर्चा में उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) चल रहीं है। इससे पहले कोई भी महिला इस ऊंचाई तक नहीं (US Election 2020) पहुंच पाई। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने पैरेंट्स और अधिकारों की लड़ाई का कई बार जिक्र किया।
पीएम मोदी ने दी बाइडन-हैरिस को बधाई, जानें कौन है बाइडन
कमला अश्वेतों में है लोकप्रिय-
बता दें एक चुनावी रैली में कमला ने महिला से उन्होंने कहा था कि कई बार हम खुद को अकेला महसूस करते हैं। लेकिन, अब कई हमसफर मिल चुके हैं। अश्वेतों (US Election 2020) के बीच उनकी लोकप्रियता काफी है। क्योंकि कमला खुद भी अश्वेत हैं। अश्वेत होने की वजह से बाइडेन की वरोधी थी। और अब वे अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति होंगी। उनके साथ राष्ट्रपति होंगे श्वेत और 77 साल के जो बाइडेन।
“We did it, Joe.” Vice President-elect Kamala Harris tweeted a video of herself on the phone with President-elect Joe Biden on Saturday. “You’re going to be the next president of the United States.” https://t.co/HzcyJs53lx pic.twitter.com/MTVrn5Ygf7
— CNN (@CNN) November 7, 2020
शनिवार को विक्ट्री स्पीच में कमला (Kamla Harris) ने कहा कि मैं अमेरिका की पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट बनूंगी, लेकिन हमें यह भी तय करना है कि ये आखिरी बार न हो। हर छोटी बच्ची आज जो देख रही है। उसके मन में यह भावना जरूर आनी चाहिए कि अमेरिका संभावनाओं और उम्मीदों का देश है। कमला सैन फ्रांसिस्को में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रह चुकी है। वे पहली अश्वेत महिला हैं जो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। 2016 में जब वे सांसद बनीं तो यह सम्मान पाने वाली सिर्फ दूसरी अश्वेत महिला थीं।
राष्ट्रपति बनने से सिर्फ 6 वोट दूर बाइडेन, ट्रंप ने कहा- मतगणना में की गड़बड़ी
आपको बता दें हैरिस ने मॉन्ट्रियल में कई साल बिताए। अश्वेतों की यूनिवर्सिटी हार्वर्ड में भी रहीं। डोमेस्टिक और चाइल्ड वॉयलेंस पर काम किया। 2009 में मां की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हुई। कमला के पति यहूदी थे। डेमोक्रेटिक पार्टी से उनका नॉमिनेशन आसान नहीं था, लेकिन कमला (Kamla Harris) का कद बहुत बड़ा रहा। कितनी बड़ी बात है कि जो बाइडेन की वे कट्टर विरोधी रहीं, जिसके बावजूद जो बिइडेन (Joe Biden) के साथ काम करने जा रही है। पहले कमला को वाइस प्रेसिंडेट कैंडिडेट के लिए नॉमिनेट किया गया था। और अब ज्ञान और सम्मान होने की वजह से उप राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है।
दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.