भारत के बाद अब अमेरिका ने भी लगाया Chinese App TikTok पर बैन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक और वीचैट के मालिकों के साथ किसी भी 'लेनदेन' पर प्रतिबंध लगा दिया है।

0
1618
us bans chinese apps
भारत के बाद अब अमेरिका ने भी लगाया Chinese App TikTok पर बैन

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन की एप टिकटॉक (us bans chinese apps) पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है। उन्होंने इस ऐप को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। आदेश के मुताबिक अमेरिका टिकटॉक (us bans chinese apps) चलाने वाली चीन की कंपनी बाइट डांस के साथ अगले 45 दिनों तक कोई कारोबार नहीं करेगी।

इसके बाद अमेरिका में टिकटॉक और वीचैट पर बैन (us bans chinese apps) लग जाएगा। ट्रंप ने इमरजेंसी इक्नॉमिक पावर एक्ट के तहत ये ऑर्डर पास किया है जो प्रशासन को अमरिकी फर्मों या नागरिकों द्वारा बार-बार व्यापार करना प्रदान करता है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक यूजर्स के डेटा को चीन की सरकार को देती है। बता दें कि भारत ने भी पिछले महीने टिकटॉक पर बैन लगा दिया था।

भारत से 47 और चीनी ऐप हुए बैन, PUBG भी हो सकता है शामिल

ट्रंप द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि टिकटॉक यूजर्स की जानकारी जमा करता है।आदेश में साफ तौर पर लिखा है कि ये सारे एक्शन आदेश जारी होने के अगले 45 दिनों तक प्रतिबंधित रहेंगे। इसके संचालन की अनुमति अमेरिकी कानून के आधार पर ही मिलेगी। चीन की कंपनी बाइटडांस (ByteDance) अगर टिकटॉक (TikTok) को अमेरिका में किसी को बेच दे तो हो सकता है कि यह प्रतिबंध हटा लिया जाए।

पिछले महीने भारत टिकटॉक और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। भारत ने 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के इस कदम का ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here