शिंज़ो आबे समेत दुनिया के इन 10 बड़े नेताओं की भी ऐसे ही हुई हत्या

0
296
Unnatural death of leaders
Unnatural death of leaders

Unnatural Death Of Leaders: शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान वो नारा शहर में भीड़ को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उनको पीछे से गोली मारी, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। उनको अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन इलाज के दौरान तीन घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

शिंज़ो आबे दुनिया के पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जिनकी इस तरह से मौत (Unnatural Death Of Leaders) हुई। दुनिया के ऐसे कई बड़े नेता रहे हैं जिनकी सरेराह हत्या की गई है।

महात्मा गांधी 
महात्मा गांधी 

1. महात्मा गांधी 

भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को बेहद नजदीक से गोली मार दी थी। महात्मा गांधी की मौत ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था।

इंदिरा गांधी 
इंदिरा गांधी 

2. इंदिरा गांधी

भारत की पहली और अबतक इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्टूबर 1984 को कर दी गई थी। उनकी हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी ही सिक्योरिटी में लगे दो गार्डों ने की थी। हत्या के दौरान इंदिरा गांधी पीएम आवास के गार्डन में थीं।

राजीव गांधी
राजीव गांधी

3. राजीव गांधी

इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी (Unnatural Death Of Leaders) की हत्या 21 मई साल 1991 में एक आत्मघाती हमले में कर दी गई थी। राजीव उस वक्त तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

बेनजीर भुट्टो
बेनजीर भुट्टो

4. बेनजीर भुट्टो

27 दिसंबर 2007 में पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान भुट्टो रावलपिंडी में एक रैली कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक बेनजीर की हत्या के लिए आत्मघाती बम और गोलीबारी का इस्तेमाल किया गया था।

अब्राहम लिंकन
अब्राहम लिंकन

5. अब्राहम लिंकन

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की 14 अप्रैल 1865 के दिन हत्या कर दी गई थी। जब लिंकन पर हमला हुआ तब वो एक थिएटर की ओर जा रहे थे। इस हमले का आरोपी जॉन विल्क्स बूथ था।

जॉन एफ केनेडी
जॉन एफ केनेडी

6. जॉन एफ केनेडी

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति की भी हत्या ऐसे ही की गई थी। 22 नवंबर 1963 को जॉन एफ केनेडी उत्तरी टेक्सास के शहर डलास में थे। डलास में जब वो अपनी खुली कार में भारी सुरक्षा के बीच सड़क से गुजर रहे थे, उसी दौरान दो गोलियां चलीं। इनमें से एक गोली केनेडी के सिर में लगी और दूसरी उनकी गर्दन पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मार्टिन लूथर किंग
मार्टिन लूथर किंग

7. मार्टिन लूथर किंग

अमेरिका में सिविल राइट्स आंदोलन शुरू करने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर की भी साल 4 अप्रैल 1968 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेम्स अर्ल रे नाम के शख्स ने उन्हें गोली मारी थी। हत्या के वक्त मार्टिन लूथर मेम्फिस में एक होटल की बालकनी में खड़े थे।

यित्जाक राबिन
यित्जाक राबिन

8. यित्जाक राबिन

इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन की तेल अवीव में 4 नवंबर 1995 को हत्या कर दी गई थी। इस दौरान राबिन इजराइल और फलस्तीन के बीच शांति बनाने के लिए काम कर रहे थे, उन्हें दक्षिणपंती माना जाता था। राबिन की हत्या के बाद से फलस्तीन से इजराइल के रिश्ते काफी ज्यादा बिगड़ गए थे।

आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड
आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड

9. आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड

ऑस्ट्रिया-हंगरी के युवराज आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या 28 जून 1914 को कर दी गई थी। इस हत्या के बाद ही पहला विश्व युद्ध छिड़ गया था। इस हमले के बाद रूस ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। जबकि, जर्मनी ने रूस और फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।

पैट्रिस लुमुम्बा
पैट्रिस लुमुम्बा

10. पैट्रिस लुमुम्बा

कांगो के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री पैट्रिस लुमुम्बा की हत्या 17 जनवरी 1961 को हुई थी। कथित रूप से बेल्जियन सेना और CIA के इशारे पर फायरिंग स्क्वाड ने उन्हें मार डाला था।

जापान की इन हस्तियों पर भी हुए हैं हमले

  • 1990 में नागासाकी सिटी के मेयर मोटोशिमा हितोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप राइट विंगर पर लगा था।
  • 1992 में राइट विंगर गनमैन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष कनेमारू शिनो को एक जनसभा में भाषण देते समय मार डाला था।
  • 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री होसोकावा मोरिहिरो को टोक्यो होटल में राइट विंगर ग्रुप ने गोली मार दी थी।
  • 1995 में राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के तत्कालीन आयुक्त जनरल कुनिमात्सु ताकाजी को टोक्यो में उनके आवास के सामने गोली मार दी गई थी।
  • 2007 में नागासाकी के मेयर इतो इचो को भी गोली मार दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here