Kathmandu: दुनिया की सबसे बड़ी चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन और नेपाल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को ऐलान किया है कि माउंट ऐवरेस्ट की ऊंचाई अब 8848.86 मीटर है। इसका ऐलान नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने किया। इस तरह एवरेस्ट की ऊंचाई (Mount Everest Height) में 86 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।
चीन बना रहा है सुपर सोल्जर, इंसानी परीक्षण किया शुरू
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली (Pradeep Kumar Gyawali) और चीन के विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू और बीजिंग में एक साथ इस बात की घोषणा की। प्रदीप ग्यावली ने कहा कि ‘नेपाल ने एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर मापी है। नई ऊंचाई, (Mount Everest Ki Unchai) पिछली बार मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर ज्यादा है।’ वहीं चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी तुरंत बाद नई ऊंचाई की घोषणा की।
8848.86 metres is the newly-measured height of Mount Everest, Nepal’s Foreign Minister announces. pic.twitter.com/Fnxh1liY98
— ANI (@ANI) December 8, 2020
बता दें कि ऐवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर पिछले कुछ सालों से विवाद हो रहा था और माना जा रहा था कि साल 2015 में नेपाल में आए भूकंप व कई अन्य कारणों के चलते ऐवरेस्ट की ऊंचाई में बदलाव आया है। नेपाल में आए उस भूकंप में देश को काफी नुकसान हुआ था। नेपाल के सर्वेक्षण विभाग (Survey Department of Nepal) का अनुमान है कि उस भूकंप के चलते माउंट एवरेस्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा था। वहीं अब एवरेस्ट की ऊंचाई मापने के बाद इस विवाद का अंत हो गया है।
चीन ने चांद पर उतारा अपना यान, जानें इसके मायने…
चीन ने पिछले दिनों इस एवरेस्ट की ऊंचाई (Mount Everest Height) के विवाद को खत्म करने के लिए 30 सदस्यीय सर्वेक्षण दल को रवाना किया था। इस दल ने एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर ग्लोबल सैटलाइट सिस्टम की वजह से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को मापा था।
दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.