सुप्रीम काउंसिल ने शेख खलीफा के निधन के बाद लिया फैसला, UAE के नए राष्ट्रपति चुने गए मोहम्मद बिन जायद

73 साल नाहयान तीन नवंबर 2004 से शेख खलीफा UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक थे। भारत ने भी उनके निधन पर भी शोक व्यक्त किया है।

0
361

Abu Dhabi: संयुक्त अरब अमीरात में फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अपना नया राष्ट्रपति क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammad Bin Zayed) को चुना है। दुबई के शाशक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उन्हें बधाई भी दी है। आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का शुक्रवार को निधन के बाद उन्हें शुक्रवार को ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।

73 साल नाहयान तीन नवंबर 2004 से शेख खलीफा UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक थे। भारत ने भी उनके निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर लिखा था कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध बेहद समृद्ध हुए। दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं हमेशा यूएई (UAE) के लोगों के साथ है।

भारत में घोषित किया गया राजकीय शोक

शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक पत्र में कहा कि दिवंगत UAE के राष्ट्रपति के सम्मान में भारत सरकार ने यह फैसला किया है कि 14 मई को पूरे दिन राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान भारतीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here