New Delhi: दुनियाभर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस महामारी ने हाहाकार मचा दिया है। 2020 में लोग तमाम परेशानियों का सामना कर रहे है कोरोना से लेकर क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण आदि वहीं अब खबर है कि एक उल्कापिंड (Asteroid News) पृथ्वी की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस साल दुनिया ने कई खतरनाक उल्कापिंड का सामना किया है। जो पृथ्वी के करीब से गुजरे है लेकिन अब साल के आखिरी दिनों में भी इसका सामना करना पढ़ेगा।
इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
बताया जा रहा हैं कि यह उल्कापिंड दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) जितना बड़ा है। इस उल्कापिंड का साइज 0.51 किलोमीटर बताया जा रहा है। यह उल्कापिंड पृथ्वी के 4,302,775 किमी पास के गुजरने वाला है। बता दें कि बुर्ज खलीफा की हाइट 829 मीटर है और ये दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित स्ट्रक्चर है।
नासा (NASA) के वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह उल्का पिंड (Asteroid News) पृथ्वी से टकराता है तो इससे भयानक तबाही आ सकती है। वहीं नासा ने ये कंफर्म किया है कि 153201 2000 WO107 नाम का ये उल्कापिंड 29 नवंबर यानि रविवार को पृथ्वी के पास से गुजरेगा। मिली जानकारी के अनुसार ये उल्कापिंड 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैवल कर रहा है। इस उल्कापिंड का साइज लगभग 820 मीटर बताया जा रहा है।
WHO ने दुनिया को चेताया, कहा कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए हो जाए तैयार
बता दें कि इससे पहले एक उल्कापिंड धरती के बेहद करीब से गुजर गया था जिसका पता स्पेस एजेंसियों को नहीं चला था। यह उल्कापिंड धरती से सिर्फ 300 मील से भी कम की दूरी से गुजर गया। वहीं दीवाली के दिन भी धरती के पास से दो उल्कापिंड गुजरे थे। इनके नाम ऐस्टरॉइड 2020 TB9 और ऐस्टरॉइड 2020 ST1 बताए गए थे।
दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.