बाइडेन का राजनीति से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर?

अमेरिका में बाइडेन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुरी दुनिया की निगाहें उनके शपथ ग्रहण पर टिकी हुई थी।

0
1334
Joe Biden
अमेरिका में बाइडेन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुरी दुनिया की निगाहें उनके शपथ ग्रहण पर टिकी हुई थी।

America: दुनिया के सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका में बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुरी दुनिया की निगाहें उनके शपथ ग्रहण पर टिकी हुई थी। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamla Harries) ने उपराष्ट्रपति के लिए शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडन और कमला हैरिस को इस पद के लिए बधाई दी साथ ही एक साथ काम करने को लेकर उत्सुकता जाहिर की। 

आज शपथ लेंगे नए अमेरिकी राष्ट्रपति, ऐसा कानून ला रहे बाइडेन

आइए जानतें है बाइडेन का राजनीतिक सफर कैसा रहा?

अमेरिका में बाइडेन (Joe Biden) युग की शुरुआत हो चुकी है। बाइडेन अमेरिकी के 46वें राष्ट्रपति बने है। 77 साल के बाइडेन करीब पचास साल से अमेरिका की राजनीति से जूड़े हुए हैं। बाइडेन ने बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उन्होंने राजनीति के तरफ अपना पहला कदम साल 1972 में बड़ाया था। 1972 में ही जो बाइडेन ने अमेरिकी सीनेट के लिए उम्मीदवारी का ऐलान किया, डेलावेयर से वो 1973 में सीनेटर चुने गए। बाइडेन यहां से लगातार 2009 तक सीनेटर रहे। वे बराक ओबामा के प्रशासन में उपराष्ट्रपति भी बने थे। जिसके कारण सीनेटर का पद छोड़ना पड़ा था।

राष्ट्रपति के लिए तीन बार आजमाई किस्मत-

जो बाइडेन (US Election) ने अपने राजनीतिक करियर में तीन बार राष्ट्रपति बनने की रेस में हाथ आजमाया है। लेकिन इससे पहले दो बार के प्रयासों में उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। सबसे पहले जो बाइडेन ने 1987 में राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमाई। 1988 में होने वाले चुनाव के लिए जब जो बाइडेन ने प्रचार शुरू कर दिए, तो उनपर एक भाषण को चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई और सर्जरी करवाने की वजह से उन्हें अपना कैंपेन वापस लेना पड़ा। 

क्यों हुआ अमेरिका में बवाल, क्या ट्रंप जाएंगे जेल?

साल 2008 में भी जो बाइडेन (US Election) ने डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने बराक ओबामा का समर्थन कर दिया। जिसके बाद वे ओबामा प्रशासन में वाइसप्रेसिडेंट रहे। करीब आठ साल तक इस पद पर रहने के बाद तीसरी बार 2020 में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें वो सफल रहें। 

दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here