Thunberg ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट, भारत के लिए कर रहीं साजिश?

स्वीडन की रहने वाली 18 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने पूरी ताकत लगा दी है। ग्रेटा थनबर्ग एक पर्यावरण कार्यकर्ता है।

0
805

New Delhi: किसान आंदोलन को लेकर भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने का साजिश (Greta Thunberg Exposed) की जा रही है। इसको सफल बनाने में स्वीडन की रहने वाली 18 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने पूरी ताकत लगा दी है। ग्रेटा थनबर्ग एक पर्यावरण कार्यकर्ता है। दरअसल थनबर्ग ने एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें उसने आरएसएस और बीजेपी को फासीवादी सत्ताधारी दल बताया है। इस दस्तावेज का शीर्षक है हैशटैग आस्कइंडियाव्हाई (Greta Thunberg Exposed) । भारत को बदनाम करने के इस दस्तावेजी हथियार में किसान आंदोलन पर जोर देना है। 

किसानों के समर्थन में अमेरिकी सिंगर ने किया Tweet, तो कंगना ने दिया ये जवाब

गलती से किया शेयर

पर्यवरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किया था और लिखा था कि ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’ साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना बताई गई थी और पांच चरणों में दबाव बनाने की बात कही गई है। हालांकि बात में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। 

विदेश में रहना हुआ आसान, इस देश में जॉब के साथ मिलेगी नागरिकता

क्या था पूरा मामला

26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों की ट्रैक्टर परेड (Tractor Rally) के दौरान हिंसा हुई थी। साथ ही प्रदर्शकारियों ने बैरियर तोड़ते हुए लाल किले में कदम रख दिया था। इसके बाद जो हुआ वो भारत के लिए बेहद शर्मनाक था! लाल किले पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने रात करीब साढ़े 10 बजे तक प्रदर्शनकारियों से लाल क़िला को खाली कराया और धार्मिक झंडे को भी हटा दिया। हजारों प्रदर्शनकारी दिल्ली के आईटीओ समेत कई जगाहों पर पुलिस से भिड़े, जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। 

दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here