कृषि कानून को मिला US का समर्थन, कही ये बड़ी बात

अमेरिकी सरकार ने भारत के नए कृषि कानूनों का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़े।

0
808
Farmers Protest
कृषि कानून को मिला US का समर्थन, कही ये बड़ी बात

New Delhi: भारत में चल रहे कृषि कानूनों के विरोध में (Farmers protest) किसानों का आंदोलन आज 71वें दिन भी जारी है। इसी को लेकर अब अमेरिका ने भारत के कृषि कानूनों का समर्थन किया है। एक सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय (The Secretary of State) ने कहा कि अमेरिका भारत के अंदर बातचीत के माध्यम से पार्टियों के बीच किसी भी मतभेद को हल करने के पक्ष में है।

किसानों के समर्थन में अमेरिकी सिंगर ने किया Tweet, तो कंगना ने दिया ये जवाब

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की पहचान-

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका (America) मानता है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किसी भी संपन्न लोकतंत्र की पहचान है। उन्होने कहा कि अमेरिका कृषि कानूनों का स्वागत करता है। इन कानूनों से भारत के बाजारों की क्षमता में सुधार होगा और निजी क्षेत्र की कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी। अमेरिकी प्रवक्ता ने ये संकेत दिया कि बाइडेन प्रशासन भारत के उन कदमों का स्वागत करता है जिनमें कृषि सुधारों की बात कही गई। इससे निजी निवेश आकर्षित होगा और किसानों की बड़े बाजारों तक पहुंच बनेगी।

उपराष्ट्रपति की भांजी ने किसानों का किया समर्थन-

किसानों के प्रदर्शन (Farmers protest) में अब दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) की भांजी ने किसानों का समर्थन किया है। वहीं कमला हैरिस ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अभी खतरे में है।

विदेश में रहना हुआ आसान, इस देश में जॉब के साथ मिलेगी नागरिकता

बता दें कि अमेरिका के कई सांसदों ने भारत के किसानों का समर्थन किया है। सांसद हेली स्टीवेंस (Haley Stevens) ने कहा कि भारत में नए कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की खबर से चिंतित हूं। अन्य सांसद इलहान उमर ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति एकजुटता दिखाई।

दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here