भारत को दुश्मन देश कहने पर Shahid Afridi को Danish Kaneria ने लगाई फटकार, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं है

0
365

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व खिलाड़ियों की बीच इस वक्त ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई है। दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) और शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बीच फिलहाल आरोप और प्रत्यारो का सिलसिला जारी है। दानिश कनेरिया ने पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफरीदी धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम करते हैं।

दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने अफरीदी पर आरोप लगाया था कि उनके हिंदू होने के कारण अफरीदी ने उनसे दुर्व्यवहार किया था। इसके अलावा शाहिद ने उन्हें इस्लाम धर्ण अपनाने को लेकर भई दबाव डाला था। गौरतलब है, दानिश कनेरिया ने भारतीय न्यूज चैनल ज़ी न्यूज़ को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहिद अफरीदी पर कई आऱोप लगाए थे।

अफरीदी की सफाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने दनिश कनेरिय (Danish Kaneria) के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, कि अगर दानिश कनेरिया को उनसे इतनी ही परेशानी थी तो उन्होंने कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इसकी शिकायत क्यों नहीं की। अफरीदी ने कहा, “दानिश कनेरिया ने स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में देश को अपमानित किया और इसी के कारण उनका क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और पैसा बनाने के लिए कनेरिया आरोप लगा रहे हैं। दानिश कनेरिया हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसकी वजह से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं।”

कनेरिया ने किया पलटवार

शाहिद अफरीदी के इस बयान पर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने एक बार फिर से पलटवार किया है।

दानिश कनेरिया ने अफरीदी की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कनेरिया ने कहा, “भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। अगर आप भारत को दुश्मन मानते हैं, तो फिर किसी भारतीय मीडिया चैनल पर कभी मत जाइए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here